चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में आवास निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करें और सभी जियो टैग स्वयं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों ने आवास की किस्त प्राप्त कर ली है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, उन पर आवश्यक दबाव बनाते हुए जल्द से जल्द निर्माण शुरू करायें। यह भी पढ़ें- Munger News: आवास योजना की समीक्षा बैठक, बीडीओ ने जीयो ट्रैकिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश उन्होंने कहा कि आवास निर्माण ...