Chakradharpur News: आरपीएफ ने तीन मोबाइल के साथ आरोपी को पकड़ा
चक्रधरपुर, सितम्बर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मंडल सुरक्षा आयुक्त एवं रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के मार्गदर्शन में आरपीएफ की टाटा और चक्रधरपुर की टीम तथा जीआरपी के संयुक्त प्रयास से लंबे समय से मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को चक्रधरपुर स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद निसार (42) एवं वह चाईबासा का रहने वाला है। मोहम्मद निसार ने ट्रेन संख्या 18189 टाटा-एर्नाकुलम के जनरल बोगी से यात्रियों से मोबाइल चोरी की थी। उसके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल जब्त की है। आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में टाटा और चक्रधरपुर की आरपीएफ एवं जीआरपी के संयुक्त तात्वाधान में आपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत आरोपी मोहम्मद निसार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- तीन चोरी के मोबाइल के साथ चक्रधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.