Chakradharpur News: आरई कॉलोनी ई ब्लॉक की सड़क जर्जर, 200 क्वार्टरों के लोग परेशान
चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। आरई कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय जाने वाली सड़क के पहले ई ब्लॉक की सड़क जर्जर होकर कीचड़मय हो गई है। इससे यहां करीब 200 क्वार्टरों में रहने वाले रेलकर्मियों और उनके परिवारों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने के साथ जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और डामर उखड़ चुका है। स्कूली बच्चों को भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।रेल कर्मियों का कहना है कि पिछले दिनों संबंधित विभाग से मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क मरम्मत की दिशा में पहल नहीं हुई। लोगों ने जल्द सड़क का पक्कीकरण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जन्माष्टमी के बाद गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा, दुर्गापूजा और दीपावली जैसे त्योहार हैं। त्योहार से पहले सड़क नहीं बनी तो परेशानी और बढ़ेगी।रेलवे स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.