Chakradharpur News: आम आवाम विकास मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बने रमेश सोय
चक्रधरपुर, जुलाई 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। आम आवाम विकास मोर्चा की प्रखंड स्तरीय नई कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा सोमवार को होयाहातु पंचायत में की गई। कमेटी का गठन कोल्हान प्रभारी बिरसा गागराई एवं सह प्रभारी सरोज पाल की सहमति से किया गया। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान सहमति से प्रखंड अध्यक्ष रमेश सोय को चुना गया जबकि सचिव सहेवा गगराई व कोषाध्यक्ष मुलिया गागराई को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सदस्य के रूप में चन्द्रमोहन सोय, पांडु तांती, माली गुंडुआ, बिरसा गागराई, मोइका सोय, सावन जामुदा को शामिल किया गया। संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पासावा की नई कमेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.