चक्रधरपुर, अगस्त 2 -- Chakradharpur News: ​मनोहरपुर, संवाददाता। चिरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी वाहिद अंसारी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में चिरिया गांव के ग्रामीण, महिला समिति की सदस्याएं, पंचायत समिति प्रतिनिधि और स्थानीय मुंडा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।​ बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जनहित के मुद्दों पर चर्चा करना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना था। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों को डायल 112 सहित अन्य प्रमुख आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी दुर्घटना, अपराध या आपात स्थिति के समय इन सेवाओं का त्वरित उपयोग कैसे किया जा सकता है, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। यह भी पढ़ें- Kausambi News: साइबर अपराध से बचाव को किया जागरूक बैठ...