Chakradharpur News: आनंदपुर में 200 छात्रों के बीच बांटीं गईं साइकिल
चक्रधरपुर, जुलाई 29 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता। मंगलवार को राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, राजआनंदपुर परिसर में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहले चरण के तहत विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। मुख्य अतिथि मनोहरपुर विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। विधायक जगत माझी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। आज के विद्यार्थी ही भविष्य के डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बनेंगे। इसलिए हर छात्र-छात्रा को पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। आनंदपुर प्रखंड में उन्नति का पहिया योजना के तहत लगभग 500 छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.