Chakradharpur News: आनंदपुर में सर्पदंश से महिला की मौत, गांव में मातम
चक्रधरपुर, जुलाई 30 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर प्रखंड के तेताड़ी गांव के मैदान टोला में जहरीले सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पिंकी भेंगरा (35) पति-नामजन भेंगरा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 3 बजे पिंकी भेंगरा अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में जमीन में सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। शुरुआत में परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें आनन-फानन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने पिंकी भेंगरा को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.