Chakradharpur News: आनंदपुर में दर्दनाक हादसा: इमली पेड़ के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत
चक्रधरपुर, सितम्बर 24 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाघचट्टा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अगस्तीन टुडू के छह वर्षीय बेटे गॉडसन टुडू और चार वर्षीय बेटी एंजेल टुडू के रूप में हुई है। घटना बुधवार शाम की है।जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे बुधवार सुबह डीएवी स्कूल आनंदपुर गए थे। दोपहर करीब दो बजे स्कूल से लौटने के बाद खाना खाकर घर के सामने इमली के पेड़ के पास खेलने चले गए। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों पास के पानी भरे गड्ढे में गिर गए। आसपास किसी के नहीं होने के कारण समय पर मदद नहीं मिल सकी।शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। करीब सात बजे गड्ढे में दोनों के शव मिले। ग्रामीण मुंडा की मौजूदगी में शवों को बाहर निकाला गया। पिता ने घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.