चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता। मनोहरपुर में तीन दिनों का दौरा के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को आनंदपुर प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आनंदपुर साप्ताहिक बाजार, मुख्य बाजार क्षेत्र, छठ घाट, निर्माणाधीन पुल एवं डायवर्सन का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

जर्जर शेड की जगह बनेगा नया शेड: आनंदपुर साप्ताहिक बाजार के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बाजार में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। जर्जर बाजार शेड को देखते हुए उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को पुराने शेड के स्थान प...