चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- Chakradharpur News: आनंदपुर,संवाददाता। क्षेत्र में अफीम और गांजे की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए आनंदपुर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान डुमिरता साप्ताहिक हाट परिसर और घाटबाजार में ग्रामीणों, छात्रों के बीच प्रचार-प्रसार कर उन्हें नशीले पदार्थों की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और कानूनी नुकसान की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि अफीम और गांजे की खेती करना कानूनन अपराध है। झारखंड में इस तरह की अवैध खेती करने, इसमें सहयोग देने अथवा इससे जुड़े कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। दोष सिद्ध होने पर अपराध की प्रकृति और मात्रा के अनुसार जुर्माना एवं कारावास की सजा हो सकती है। यह भी पढ़ें- Latehar News: अवैध पोस्ता की खेती रोकने को ग्राम...