Chakradharpur News: आनंदपुर के टेन्ड्राउली में हॉकी का नया अध्याय, 32 टीमों के बीच खिताबी जंग शुरू
चक्रधरपुर, अक्टूबर 5 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता आनंदपुर प्रखंड के झारबेड़ा पंचायत अंतर्गत टेन्ड्राउली के निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम में रविवार को सलन चंद्रमोहन फ्रेंड्स क्लब टेन्ड्राउली के तत्वावधान में शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। उद्घाटन मैच आरसी क्लब जेके और स्टार इलेवन ब्रो के बीच हुआ, जिसमें आरसी क्लब जेके ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराना उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.