चक्रधरपुर, अक्टूबर 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी से लोग परेशान हैं। लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें लंबी अवधि से लेट चल रही हैं। 26 अक्तूबर को चक्रधरपुर में ट्रेन नम्बर 12129 पुणे-हावड़ा आज़ाद हिंद एक्सप्रेस लगभग 14 घंटे लेट पहुंची। 12833 अहमदाबाद-हावड़ा 3 घंटे, ट्रेन नम्बर 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 4 घंटे लेट, ट्रेन नम्बर 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 7 घंटे लेट पहुंची। न्यू दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटा देर से चक्रधरपुर पहुंची। ट्रेन नम्बर 22862 कांटाभांजी-हावड़ा 3 घंटे लेट। 12871 हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 4 घंटे लेट, ट्रेन नम्बर 12869 मुंबई-हावड़ा साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे लेट से चक्रधरपुर स्टेशन पहुंची। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: ट...