Chakradharpur News: अवैध बालू लदा हाइवा जब्त, कारोबारियों में हड़कंप
चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर पुलिस ने अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की देर रात करीब 12 बजे हनुमान मंदिर के समीप एक अवैध बालू लदे हाइवा को जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चक्रधरपुर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा वाहन के मालिक, चालक और अवैध बालू परिवहन से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस ने मामले की जानकारी खनन विभाग को दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोईलकेरा क्षेत्र से बिना वैध चालान के बड़े पैमाने पर बालू की ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहे बालू लदे एक हाइवा को रोककर जांच की गई। जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.