Chakradharpur News: अवैध बालू परिवहन में तीन वाहन जब्त
चक्रधरपुर, अक्टूबर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया। अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बालू लदा एक ट्रैक्टर, जबकि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र से बालू लदा एक ट्रैक्टर और एक हाइवा जब्त किया गया। तीनों वाहनों को नियमानुसार कब्जे में लेकर संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामलों में प्रचलित नियमों के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- धालभूमगढ़ में अवैध बालू कारोबार में लिप्त 7 हाइवा जब्त यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.