Chakradharpur News: अवैध अफीम की खेती रोकने को किया जागरूक
चक्रधरपुर, अगस्त 20 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना अंतर्गत ग्राम कोचा, दुधकुंडी एवं आसपास के वनग्रामों में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण मुंडा, ग्रामीणों एवं आसपास के वनग्राम के लोगों को अवैध अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में अवैध अफीम की खेती न करें और टेबो थाना क्षेत्र में कहीं भी इस प्रकार की अवैध खेती होने नहीं दें। पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती से संबंधित कानूनी एवं दंडनीय प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसमें संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Bageshwa...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.