Chakradharpur News: अमावस्या पर विशेष पूजा, श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित
चक्रधरपुर, अक्टूबर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। टोकलो रोड स्थित काली मंदिर में शनिवार को अमावस्या के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद स्थानीय युवकों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, खीर और सब्जी का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद युवकों ने श्रद्धापूर्वक लोगों के बीच प्रसाद बांटा। आयोजन को सफल बनाने में विकास कुमार, संजय पंडित, मोहन पंडित, प्रहलाद चौधरी, विकास उर्फ काली समेत अन्य युवकों का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.