चक्रधरपुर, जुलाई 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने नगर परिषद क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: एसआईआर के सफल क्रियान्वयन हेतु 22 को बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजनबैठक की समीक्षा इस दौरान उन्होंने अभियान को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया। अंचलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर के दौरान कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। वहीं, अपात्र व्यक्तियों का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक परिवार के सभी योग्य सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्...