Chakradharpur News: अफीम की अवैध खेती के खिलाफ किया जागरूक
चक्रधरपुर, अक्टूबर 13 -- Chakradharpur News: सोनुवा। गुदड़ी थाना पुलिस ने सुदूर क्षेत्रों में अवैध अफीम खेती या पोस्ता खेती नहीं करने को लेकर सोमवार को सुदूर बेराउरुरिंग, बुरुउरूरिंग, तुजूर, जतरामा, टाकूब, रोरो गांव में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में गांव के मुंडा व बुजुर्गों के सहयोग से ग्रामीणों को अवैध अफीम या पोस्ता खेती करने के नुकसान को लेकर जानकारी दी। इस दौरान खेती करते पकड़े जाने पर होने वाली कानूनी कार्यवाही को लेकर जानकारी देते हुए उन्हें इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने व अन्य ग्रामीणों को जागरुक करने को लेकर अपील की। थाना प्रभारी सुदर्शन मिंज ने बताया कि अवैध अफीम या पोस्ता खेती करना और कराना कानूनन अपराध है। खेती करने वालों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत कठोर कारावास और भारी जुर्माने की सजा हो सकती है। इस दौरान पुलिस ने गांव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.