Chakradharpur News: अनुमंडल अस्पताल में 64 यूनिट रक्त संग्रह
चक्रधरपुर, अगस्त 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। उपायुक्त के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत शनिवार को अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 64 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर जेजे मुण्डू, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र, कॉफी मग एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में जन वितरण प्रणाली के डीलरों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, रोजगार सेवकों, पंचायत सचिवों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.