Chakradharpur News: अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर एक को
चक्रधरपुर, सितम्बर 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। एक अक्टूबर को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसकी जानकारी अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जेजे मुण्डू ने दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक माह प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिससे जिले में खून की कमी को दूर किया जा सके। उन्होंने आम लोगों तथा सभी विभाग के कर्मचारियों से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.