Chakradharpur News: अनुमंडल अस्पताल के जर्जर आवास व बंद ऑक्सीजन प्लांट पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल
चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में कई वर्ष पूर्व बने डॉक्टरों और कर्मचारियों के आवास पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे हालात में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए इन आवासों में रहना जोखिम भरा बन गया है। पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लाखों रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट भी वर्षों से बंद पड़ा है। रखरखाव और तकनीशियन की कमी के कारण प्लांट कई जगहों से लीक हो चुका है और पूरी मशीनरी बेकार पड़ी है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन को मरीजों की जरूरत पूरी करने के लिए बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.