चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग पर सिलफोड़ी शांतिनगर के समीप बुधवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक टेम्पो पलट गया। हादसे में टेम्पो में सवार पांच लोगों में से तीन यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टेम्पो सोनुवा की ओर से चक्रधरपुर आ रहा था। इसी दौरान अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे टेम्पो सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एदलबेड़ा गांव निवासी एक टेम्पो सवार कृष्णा महाली ने बताया कि वाहन में कुल पांच लोग सवार थे और सभी चक्रधरपुर आ ...