Chakradharpur News: अज्ञात बीमारी से दो महिलाओं की मौत
चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा क्षेत्र की लाईलोर पंचायत स्थित शांकोटोला गांव में दो दिनों के भीतर एक ही परिवार की दो महिलाओं की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई। मृतक महिलाएं आपस में जेठानी-देवरानी थीं। दोनों में मौत से पहले तेज बदन दर्द, गले में दर्द और आवाज बंद होने जैसे समान लक्षण पाए गए। घटना के बाद गांव में शोक के साथ दहशत का माहौल है।
घटनाक्रम जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे 40 वर्षीय पद्मा किंबो को अचानक तेज बदन दर्द और गले में दर्द हुआ। कुछ ही देर में उनकी आवाज बंद हो गई और दोपहर करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उसी दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई इसके बाद रविवार सुबह पद्मा की देवरानी 34 वर्षीय गीता किंबो में भी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.