Chakradharpur News: अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन का दिया संदेश
चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को चक्रधरपुर शहर में मुस्लिम समुदाय की ओर से सादगी और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शहर के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग एवं समाज के लोग शामिल हुए। लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद की याद में समाज में अमन-चैन, आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। जुलूस में बांग्लाटांड़, दंदासाई, अंसार नगर, मुजाहिद नगर, पुराना वार्ड नंबर-10, पापड़हाता, चांदमारी, लोको, पोटका समेत शहर के विभिन्न इलाकों से लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्ग से होकर शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा। इस दौरान जुलूस ओवरब्रिज, जामा मस्जिद रोड, राजबाड़ी रोड़, बाटा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, पापड़हाता एवं असलम चौक होते हुए उर्दू स्कूल परिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.