चक्रधरपुर, सितम्बर 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी हरिजन बस्ती वार्ड नंबर 16 में उपस्थित छात्र - छात्राओं के साथ शिक्षा की महत्व तथा जागरूकता पर चर्चा की गई। शिक्षा ही मनुष्य को आगे बढ़ाने का एक माध्यम है। शिक्षा के बिना जीवन का कोई महत्व नहीं है। 8 सितंबर को से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट के सचिव श्याम मुखी और साहित्यिक सचिव रंजीत चटर्जी के द्वारा हरिजन बस्ती के स्कूल के छोटे छोटे बच्चों के बीच पेन, पेंसिल एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने शपथ लिया कि यूएम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम स्वयं पढ़ेंगे और कम से कम एक व्यक्ति को पढ़ना सिखाएंगे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: स्कूलों में आज आधे घंटे का रीड ए थॉन

हिंदी...