नई दिल्ली, मार्च 18 -- Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye : हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, दिन गुरुवार से हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना की जाती है, जो स्थिरता, शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों में देवी दुर्गा की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। बता दें, शक्ति की उपासना का यह पर्व चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। अगर आप भी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अपने दोस्तों और परिजनों तक मां शैलपुत्री का आशीष पहुंचाना चाहते हैं तो ये चुनिंदा 10 मैसेज, कोट्स और विशेज आपको बेहद पसंद आने वाली हैं। यह भी पढ़ें- सुख-समृद...