नई दिल्ली, मार्च 8 -- चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है। यह व्रत और उपासना का समय होता है, जहां भक्त सुख-समृद्धि, शांति और विजय की कामना करते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी। इसके साथ ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 भी प्रारंभ होगा। इस नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन डोली (पालकी) पर होने का संकेत है, जो कुछ चुनौतियों का प्रतीक माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस पर्व की तिथि, महत्व और विधि।चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और अवधि पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026, दिन - गुरुवार को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे समाप्त होगी। उदय तिथि के आधार पर नवरात्रि की श...