नई दिल्ली, मार्च 12 -- Chaitra Navratri 2026 Date: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र को साल के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्वों में गिना जाता है। यह पर्व चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और नौ दिनों तक चलता है। साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होने जा रही है। इसी दिन विधि-विधान से कलश स्थापना के साथ नवरात्र व्रत का संकल्प लिया जाता है और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा आरंभ होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्र का संबंध हिंदू नववर्ष से भी माना जाता है। कई क्षेत्रों में इसी दिन से नया संवत्सर भी शुरू होता है। नवरात्र के नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और घरों तथा मंदिरों में विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्...