नई दिल्ली, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है। यह व्रत, उपासना और आत्म-शुद्धि का समय होता है, जहां भक्त सुख-समृद्धि, शांति और विजय की कामना करते हैं। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, दिन - गुरुवार से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी। इस दौरान गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 भी मनाया जाएगा। इस बार चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा का आगमन डोली (पालकी) पर होरहा है, जो कुछ चुनौतियों का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में व्रत रखने वाले भक्तों को नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं व्रत में क्या करें, क्या नहीं और महत्वपूर्ण सावधानियां।चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और अवधि पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 को सुबह...