नई दिल्ली, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्रि 2026 में 19 मार्च से शुरू हो रही है और 27 मार्च को राम नवमी के साथ समाप्त होगी। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं, व्रत रखते हैं और घटस्थापना से पूजा का आरंभ करते हैं। लेकिन पूजा का समापन केवल आरती से नहीं होता। नवरात्रि में पूजा के अंत में क्षमा याचना मंत्र का जाप करना अनिवार्य माना जाता है। यह मंत्र भक्तों को पूजा में हुई अनजाने गलतियों से मुक्ति दिलाता है और मां की कृपा को पूर्ण बनाता है। आइए जानते हैं इसका महत्व, कारण और सही तरीका।क्षमा याचना मंत्र का महत्व क्षमा याचना मंत्र पूजा के अंत में पढ़ा जाता है, क्योंकि मानव स्वभाव में पूर्णता नहीं होती। पूजा के दौरान उच्चारण में गलती, ध्यान भटकना, विधि में चूक या भावनात्मक कमी जैसी छोटी-छोटी त्रुटियां हो सकती हैं। क्षमा मंत्र इन ...