नई दिल्ली, मार्च 13 -- Chaitra Navratri Ashtami Date 2026: हिंदू धर्म में चैत्र के महीने का बहुत ही महत्व होता है। इसी महीने में हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। साथ ही इसी दिन चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा का त्योहार होता है। बात करें चैत्र नवरात्रि की तो ये चैत्र महीने की सबसे बड़ी पूजा मानी जाती है जोकि 9 दिनों तक चलती है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग अवतार को पूजा जाता है। साल में नवरात्रि चार बार आती है लेकिन गृहस्थों के लिए चैत्र और शारदीय नवरात्रि ही ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च को हो रही है। इस दिन गुरुवार पड़ रहा है और ऐसे में ये और भी खास हो जाता है।महाअष्टमी की पूजा बता दें कि साल में नवरात्रि कई बार आती है लेकिन इस वाली नवरात्रि का बहुत महत्व होता है क्योंकि इसमें विशेष रूप से ...