नई दिल्ली, मार्च 11 -- इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी बहुत ही उत्तम मुहूर्त है, जिसमें कलश स्थापना बहुत ही फलदायी रहेगी। 2026 के चैत्र नवरात्रि इस बार बहुत खास माने जा रहे हैं। दरअसल 9 दशकों के बाद ऐसा मुहूर्त बन रहा है। जब ऐसा मुहूर्त मिल रहा है। जिसमें संवत्सर के आखिरी दिन से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। ऐसे में यह बहुत ही उत्तम मुहूर्त बन रहा है। इस साल अमावस्या के साथ क्षय होने वाली प्रतिपदा तिथि भी है, जो बहुत शुभ मानी जाती है। यही नहीं ग्रह नक्षत्रों के भी उत्तम योग है, जो बहुत खास माने जा रहे हैं। आइए इनके बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं।इस साल नवरात्रि पर कब कर सकते हैं कलश स्थापना इस साल चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना के लिए दो शुभ और उत्तम मुहूर्त हैं। अगर आप सुबह में जल्दी स...