नई दिल्ली, मार्च 6 -- हिंदू पंचांग के अनुसारइस साल के चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। पंचांग की मानें तो नवरात्रि चैत्र और शारदीय दो मास में मनाए जाते हैं। अप्रैल में चैत्र नवरात्र होते हैं। इनमें मां भगवती की नौ दिन विशेष अराधना की जाती है। नवरात्र इस साल 19 मार्च से 27 मार्च तक रहेंगे। नवरात्र से पहले देवी के आगमन के बारे में विचार किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि देवी के आगमन किस पर हो रहा है, यह आपको जरूर जानना चाहिए।किस पर हो रहा है देवी का आगमन इस साल मां दुर्गा का आगमन डोली पर हो रहा है। नवरात्र 19 मार्च गुरुवार से सुरू हो रही है, इनमें मां दुर्गा की सवारी महत्वपूर्ण होती है। गुरवार के दिन नवरात्र के शुरू होने का मतलब है कि मां दुर्गा इस साल डोली पर सवार होकर आ रही हैं। मां की डोली की सवारी को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा...