नई दिल्ली, मार्च 11 -- Chaitra Amavasya 2026: हिंदू धर्म में कई ऐसे तीज-त्योहार पड़ते हैं, जिसमें दान किया जाता है। मान्यता है कि अगर सच्चे मन से दान किया जाए इससे सारे नवग्रहों से जुड़े दोष भी दूर होते हैं। दान करने से ना सिर्फ खुद को अच्छा लगता है बल्कि सामने वाले की दुआ भी लगती हैं। हालांकि दान करते वक्त इन चीजों को मन में नहीं लाना चाहिए। इस वक्त चैत्र का महीना चल रहा है। जिस तरह हर महीने की अमावस्या का महत्व है ठीक उसी तरह इस महीने की अमावस्या को दान करने का महत्व ज्यादा है।किस दिन है चैत्र अमावस्या? माना जाता है कि इस महीने की अमावस्या पर जो लोग दान करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। बता दें कि चैत्र के महीने में पड़ने वाली अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या के नाम से भी जानते हैं। ये अमावस्या इस साल 19 मार्च को पड़ रही है। आज बात कर...