नई दिल्ली, मार्च 18 -- हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का खास महत्व होता है। चैत्र मास में आने वाली अमावस्या का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस साल चैत्र अमावस्या एक दिन नहीं, बल्कि दो दिन पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 18 मार्च की सुबह से शुरू होकर 19 मार्च तक रहेगी। यही कारण है कि इस बार यह तिथि दोनों दिनों में मान्य मानी जा रही है। चैत्र महीने की अमावस्या को दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। अमावस्या पर स्नान व दान का खास महत्व होता है। साथ ही यह दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए भी खास माना गया है। ऐसे में अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से कई तरह की समस्याओं से निजात मिल सकती है।चैत्र अमावस्या 2026 शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 18 मार्च को सुबह 08:25 बजे से आरंभ होगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.