Chaiti Chhath 2026: आज ढलते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, दिल्ली-मुंबई और लखनऊ में ये रहेगा सूर्यास्त का समय
नई दिल्ली, मार्च 24 -- Chaiti Chhath Puja Details: हिंदू धर्म में चैत्र के महीने का बहुत ही महत्व होता है। इस खास महीने में हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। साथ ही इसी महीने में चैत्र नवरात्रि पड़ती है। वहीं इसी महीने में चैती छठ की पूजा भी होती है। छठ पूजा की शुरुआत बीते दो दिन से हो चुकी है। आज इसका तीसरा दिन है। चैती छठी के की शुरुआत नहाय-खाय से हुई और दूसरे दिन खरना था। तीसरे दिन ढलते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। जिन महिलाओं ने चैती छठ का व्रत रखा है, वो आज सूर्य को अर्घ्य देंगी। माना जाता है कि आज के दिन अगर अर्घ्य देते हुए अगर सुख-समृद्धि की कामना की जाए तो ये कामना जरूर पूरी होती है। बता दें कि साल में दो बार छठ मनाया जाता है और आज के दिन लोग आसपास के पवित्र नदियों या फिर तालाब के पास सूप में पूजा का सामान और प्रसाद लेकर जाते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.