Chaibasa News: 8 जुलाई को मनाया जाएगा पहाड़ी मां वन देवी दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस
चाईबासा, जुलाई 2 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा-मनोहरपुर मार्ग पर स्थित पहाड़ी मां वन देवी दुर्गा मंदिर में 8 जुलाई को मां दुर्गा का स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, महाभोग तथा श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष गंगा सिद्धू ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की। स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और समिति के सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। बैठक में पंडित नागेंद्र पाठक, नवीदत्त महापात्र, साधु चरण सिद्धू, झरनी दास, रेणु सिंह, अजय बोदरा, विमला बोदरा सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.