चाईबासा, अक्टूबर 24 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर बाल अधिकार सुरक्षा मंच ने चिंता जताई है। मंच ने झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति नियम में विशेष छूट देने की मांग करते हुए शुक्रवार को जिला उपायुक्त को आवेदन सौंपा। मंच के सर्वेक्षण के अनुसार, जिले के 101 विद्यालयों के लगभग 3,060 विद्यार्थी इस नियम से प्रभावित हो सकते हैं। इनमें 1,616 छात्र और 1,445 छात्राएं शामिल हैं। मंच का कहना है कि दुर्गम, वन क्षेत्र और आदिवासी बहुल इलाकों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से विद्यालय पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। कई गांवों से हाई स्कूल की दूरी 10 से 15 किलोमीटर या उससे अधिक है। बरसात में नदी-नालों में पानी भरने तथा परि...