Chaibasa News: 51 बिजली पोलों से तार चोरी करने का मामला दर्ज
चाईबासा, जुलाई 16 -- Chaibasa News: चाईबासा। खुंटपानी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा 51 बिजली पोलों से तार चोरी करने का मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया गया है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता माणिक चंद्र शर्मा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 28 मई से 16 जून 2026 के बीच खुंटपानी-शारदा मार्ग के 15 पोल, अरगुंडी क्षेत्र के 5 पोल, मतकमहातु से जोड़ापेड़ तक 9 पोल तथा बाइपी से पासुहातु तक 22 पोलों से बिजली के तार काटकर चोरी कर लिए गए। इस चोरी से विभाग को करीब 8 लाख 41 हजार 690 रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विभाग का कहना है कि चोरी की इस घटना से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.