चाईबासा, अक्टूबर 27 -- Chaibasa News: चाईबासा। श्री मारवाड़ी हिन्दी मध्य विद्यालय, चाईबासा में सोमवार को सभी 396 छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क संपूर्ण विद्यालय पोशाक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक निर्मल चन्द्र त्रिपाठी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने पोशाक वितरण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरुण प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संदीपन महांती ने किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता है। विद्यालय पोशाक से बच्चों में समानता, अनुशासन और विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना विकसित होती है। विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में समिति आगे भी सक्रिय रहेगी। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: चाईबासा के...