Chaibasa News: 30 हाथियों ने ईपिलसिंगी में तीन घर तोड़े, परिवार ने भागकर बचाई जान
चाईबासा, अक्टूबर 23 -- Chaibasa News: चाईबासा,संवाददाता। जिले के मंझारी प्रखंड के ईपिलसिंगी गांव में बुधवार देर शाम करीब 30 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने तीन घरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जबकि एक अन्य घर की एस्बेस्टस की छत तोड़ दिया। इसके अलावा खेतों में लगी करीब पांच एकड़ धान की फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना में ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फसल और घरों के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ग्रामीण धर्मेंद्र पूर्ति के अनुसार, बुधवार शाम करीब सात बजे हाथियों का झुंड गांव पहुंचा और घरों को नुकसान पहुंचाने लगा। इस दौरान तीन घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक अन्य घर में लोग मौजूद थे। हाथियों ने उस घर की एस्बेस्टस की छत भी तोड़ दी। घर के अंदर मौजूद लोगों ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.