Chaibasa News: 26 जुलाई को मशाल जुलूस व 27 को जिला बंद का ऐलान
चाईबासा, जुलाई 24 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। मझगांव प्रखंड के पांडुकी गांव में आदिवासियों के पवित्र पूजा स्थल देशाउली से जुड़े विवाद में अबतक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में आदिवासी समाज ने उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया है। मामले को लेकर गुरुवार को चाईबासा सदर प्रखंड के दुंबीसाई स्थित अर्जुना हॉल में कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई की शाम मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके बावजूद भी यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती है, तो 27 जुलाई को पश्चिम सिंहभूम जिला बंद का आह्वान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: पांडुकी देशाउली विवाद: कार्रवाई नहीं होने पर आदिवासी समाज का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.