Chaibasa News: 175 आश्रितों को 31.66 लाख भुगतान की स्वीकृति
चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला में प्राकृतिक आपदा और विभिन्न दुर्घटनाओं से प्रभावित कुल 175 आश्रितों एवं आवेदकों के पक्ष में 31 लाख 66 हजार रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके माध्यम से विभिन्न आपदाओं एवं दुर्घटनाओं से प्रभावित पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें विपरीत परिस्थितियों में आवश्यक संबल प्राप्त हो सके। समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, जिला सामान्य शाखा उपसमाहर्ता गौतम कुमार, नजारत उपसमाहर्ता कुमार हर्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: आपदा से जुड़े 46 मामलों में अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.