चाईबासा, अगस्त 9 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाईपास चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, चार पहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट, वाहनों के आवश्यक दस्तावेज तथा ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया। अभियान के तहत 14 वाहन चालकों से 14,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट पकड़े गए वाहन चालकों को मौके से घर भेजकर हेलमेट मंगवाया गया और हेलमेट पहनने के बाद ही ऑनलाइन चालान काट कर उन्हें जाने दिया गया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी...