चाईबासा, अगस्त 4 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी है। उन्होंने कहा कि 05 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही मतदाता पंजीकरण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे में जिन युवाओं की आयु 01 अक्तूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है अथवा ऐसे पात्र भारतीय नागरिक जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है, वे निर्धारित घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया अवश्य पूर्ण...