चाईबासा, अक्टूबर 30 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले में विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित 'पलाश' कार्यक्रम की गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिले के कुल 305 विद्यालय इस कार्यक्रम के तहत शामिल हैं। जुलाई से अक्टूबर 2026 तक विद्यालय भ्रमण का औसत कवरेज 52 प्रतिशत रहा, जो अक्टूबर में बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया। समीक्षा के अनुसार, झींकपानी प्रखंड ने लगातार चार महीनों तक शत-प्रतिशत विद्यालय भ्रमण का लक्ष्य हासिल किया। वहीं, बंदगांव प्रखंड ने अक्टूबर में 100 प्रतिशत कवरेज दर्ज किया। इसके विपरीत नोवामुंडी में औसत कवरेज महज 9 प्रतिशत और मंझारी में 29 प्रतिशत रहा। इन प्रखंडों में विद्यालय भ्रमण की गति बढ़ाने और नियमित निगरानी की जरूरत बताई गई। अक्टूबर तक जिले के 17 प्रतिशत व...