चाईबासा, सितम्बर 5 -- Chaibasa News: चाईबासा। आदिवासी हो समाज सेवानिवृत्त संगठन, चाईबासा का वार्षिक अधिवेशन आगामी 20 सितंबर को टीआरटीसी, गुईरा में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को आदिवासी हो समाज कला एवं सांस्कृतिक भवन, हरिगुटु में संगठन के अध्यक्ष रामाय पुरती की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में संगठन के सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्षिक लेखा-जोखा एवं ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संगठन में वित्तीय पारदर्शिता और सुव्यवस्थित लेखा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। सरकारी विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर भी सदस्यों ने चिंता जताई। बैठक में विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।बैठक...