Chaibasa News: हो समाज युवा महासभा व मानकी-मुंडा संघ की बैठक आज
चाईबासा, जुलाई 16 -- Chaibasa News: चाईबासा। मझगांव थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं मानकी-मुंडा संघ की संयुक्त आपातकालीन बैठक हरिगुटू स्थित आदिवासी हो समाज कला एवं संस्कृति भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में घटना की निंदा करते हुए समाज की सुरक्षा, शांति और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने पर चर्चा की गई। इपिल सामड ने बताया कि इस मामले को लेकर 16 जुलाई को पड़सा मैदान में समाज की एक विशाल आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और समुदाय के सभी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। यह भी पढ़ें- विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेजविश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.