Chaibasa News: हाटहाटगम्हरिया-जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर 12 चक्का वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
चाईबासा, अगस्त 13 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। हाटहाटगम्हरिया-जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर कुईड़ा गांव के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक 12 चक्का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मवेशी चरा रहे व्यक्ति को सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.