Chaibasa News: हाटगम्हरिया में हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
चाईबासा, जुलाई 23 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना बुधवार को अहले सुबह हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत कुईडा जंगल के पास की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह लगभग 5 बजे कुईडा गांव निवासी गुरुचरण चातोंबा पैदल शौच के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। रास्ते में उसी दौरान एक हाइवा आ गया और उसका एक चक्का अचानक खुल कर पैदल जा रहे गुरु से टकरा गया। चक्का से टकराते ही गुरु चरण चातोमबा सिर के बल गिर पड़े। गिरने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कुछ देर बाद घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही हाटगम्हरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हाइवा के चालक को पकड़ लिया तथा हाइवा को जब्त कर लिया है और मामले की जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.